Mohit-Trendster

परदे के पीछे (Laghu Katha) by Mohit Trendster

Apr 10th, 2015
255
0
Never
Not a member of Pastebin yet? Sign Up, it unlocks many cool features!
text 1.65 KB | None | 0 0
  1. ....परदे के पीछे
  2.  
  3. प्रतिष्ठित टीवी चैनल के आगामी रिएलिटी शो के लिए बैठी कॉलेज से निकली उत्साहित इंटर्न टीम ने हज़ारों एंट्रीज़ में से काफी मशक्कत के बाद कुछ दर्जन योग्य लोग छांटें। तभी उनके सीनियर्स काम का अवलोकन करने पहुँचे।
  4.  
  5. इंटर्न - "मैडम! इन लोगो कि प्रोफाइल्स हमारे शो के प्रारूप से फिट बैठती है, अब इनमे से किसका चयन करें और किसका नहीं? सब लगभग बराबर से है।"
  6.  
  7. प्रबंधक मैडम - "इनमे से कोई भी नहीं चलेगा।"
  8.  
  9. इंटर्न - "ऐसा क्यों मैडम?"
  10.  
  11. प्रबंधक मैडम - "फिर से लिस्ट बनाओ और अनाथ, अपंग, अपराध या उत्पीड़न के शिकार लोगो को सेलेक्ट करो। उनकी कहानी बोरिंग हो तो उसमें और ड्रामा एलिमेंट्स जोड़ों। ऐसे ही किसी को भी सेलेक्ट मत किया करो...."
  12.  
  13. - मोहित शर्मा (ज़हन) #mohitness #mohit_trendster #trendy_baba
Advertisement
Add Comment
Please, Sign In to add comment