Mohit-Trendster

Talent vs. Confidence #mohitness

Mar 21st, 2017
95
0
Never
Not a member of Pastebin yet? Sign Up, it unlocks many cool features!
text 4.42 KB | None | 0 0
  1. Hunar/Pratibha banaam Aatmvishvaas
  2.  
  3. अगर मेहनत को कांस्टेंट मान लें तो उसके अलावा हर रचनात्मक क्षेत्र में (और जीवन में भी) टैलेंट (प्रतिभा) और कॉन्फिडेंस दोनों महत्वपूर्ण हैं बल्कि एक दूसरे के पूरक हैं, पर क्या आपने कभी सोचा है कि तुलना में कौनसा घटक भारी पड़ता है? वैसे मैंने देखा है कि कॉन्फिडेंस जिसका हिन्दी अनुवाद "आत्मविश्वास" है, इस शब्द के नकारात्मक पहलुओं के साथ न्याय नहीं करता इसलिए यहाँ मैं कॉन्फिडेंस शब्द का प्रयोग कर के ही अपनी बात समझाने की कोशिश करता हूँ। कॉन्फिडेंस का अक्सर गलत तरह से इस्तेमाल होता है जैसे किसी स्थिति में व्यक्ति द्वारा अपने आप को अपनी वास्तविक क्षमताओं से बड़ा दिखाने में कॉन्फिडेंस का प्रयोग होता है। कोई अच्छा अवसर पाने के लिए ऐसा करना गलत भी नहीं माना जाता पर मुझे लगता है कि किसी पद के लायक हुए बिना उसे पाना ठीक नहीं।
  4.  
  5. किसी व्यक्ति के कम कॉन्फिडेंस को उसके टैलेंट से छुपाया जा सकता है पर उसके औसत टैलेंट को ज़्यादा कॉन्फिडेंस से सिर्फ कुछ समय तक छुपाया जा सकता है। एक समय बाद ऐसा व्यक्ति नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली श्रेणी में आ जाता है। साथ ही कई बार किसी की अकड़, अहंकार को वह व्यक्ति और उसके आस-पास के लोग कॉन्फिडेंस की तरह देखते हैं, जो इसकी सबसे बड़ी नकारात्मक बात हैं। टैलेंट के ओवरफ्लो से इंसान को कभी कोई हानि नहीं होने वाली पर कॉन्फिडेंस के ओवरफ्लो से उसे, उसके प्रभाव में आ रहे लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  6.  
  7. वैसे सभी के जीवन की परिस्थितियां अलग होती हैं और उनके अनुसार इन दोनों गुणों के मायने बदलते रहते हैं, फिर मेहनत, लगन से ऊपर कुछ नहीं पर अंत में यही कहूंगा कि इंसान टैलेंट भगवान् से लेकर पैदा होता है जबकि अकड़ उसके मन के विचारो से उपजती है। काउंटर में कहने को तो मानव मन भी भगवान जी का बनाया हुआ है पर एक चीज़ भगवान ने डायरेक्ट बनाई है और एक इनडायरेक्ट... :) अब आप बतायें चाहे 51:49 के अनुपात से ही सही दोनों में क्या ज़्यादा ज़रूरी है? (दोनों बराबर ज़रूरी है जवाब वैध नहीं है...ही ही)
  8.  
  9. #ज़हन #mohitness Mohit Sharma Trendster #mohit_trendster #freelance_talents #trendybaba
Add Comment
Please, Sign In to add comment