Not a member of Pastebin yet?
Sign Up,
it unlocks many cool features!
- हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए,
- इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।
- आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी,
- शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए।
- हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में,
- हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए।
- सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,
- सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
- मेरे सीने में नहीं ,तो तेरे सीने में सही,
- हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।
Advertisement
Add Comment
Please, Sign In to add comment