Mohit-Trendster

Avsar ka Labh (Kids Moral Story) #mohitness

Jul 21st, 2019
63
0
Never
Not a member of Pastebin yet? Sign Up, it unlocks many cool features!
text 3.23 KB | None | 0 0
  1. Monday, February 5, 2018
  2. बच्चों के लिए शिक्षाप्रद कहानी #2 - अवसर का लाभ (नींव पत्रिका में प्रकाशित)
  3.  
  4. <image>
  5. मीता को खेलों में बड़ी रूचि थी। वह बड़ी होकर किसी खेल की एक सफल खिलाडी बनना चाहती थी। एक बार मीता के स्कूल में जूनियर क्रिकेट कैंप का आयोजन तय हुआ। इस कैंप में जबलपुर, मध्य प्रदेश शहर के स्कूली लड़कों और लड़कियों की अलग प्रतियोगिता होनी थी। कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भविष्य के लिए छात्रवृत्ति दी जाती। मीता ने सोचा कि क्रिकेट तो लड़कियों का खेल नहीं है। क्रिकेट में सिर्फ लड़कों का भविष्य है। उसने कैंप के लिए आवेदन नहीं दिया। क्रिकेट कैंप के दौरान ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप में उप-विजेता रही। इस खबर के बाद कैंप को अधिक प्रायोजक मिल गये।
  6.  
  7. मीता की कक्षा की एक लड़की सौम्या को छात्रवृत्ति मिली और वह जूनियर स्तर की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में भी चुन ली गयी। अन्य खेलों में मीता हमेशा सौम्या से आगे रहती थी। अगर वह क्रिकेट कैंप में हिस्सा लेती तो निश्चित ही सौम्या की जगह सफलता पाती। मीता को सबक मिला कि जानकारी के अभाव में किसी अवसर को छोड़ देना गलत है। अगर किसी में प्रतिभा और लगन है तो किसी भी खेल में सफलता पायी जा सकती है। कोई खेल केवल लड़कों या लड़कियों के लिए नहीं बना है। मीता ने अब से हर अवसर का लाभ उठाने का निश्चय किया।
  8.  
  9. समाप्त!
  10. Posted by मोहित शर्मा ज़हन at 7:20 AM
  11. Email This
  12. BlogThis!
  13. Share to Twitter
  14. Share to Facebook
  15. Share to Pinterest
  16. Labels: Children, Fiction, Freelance Talents, Hindi, Magazine, Mohit (Trendster), Mohitness, moral story, Published, Story, मोहित शर्मा ज़हन
  17. Location: Noida, Uttar Pradesh, India
Add Comment
Please, Sign In to add comment