Not a member of Pastebin yet?
Sign Up,
it unlocks many cool features!
- Saturday, August 4, 2018
- दांव #poetry #zahan
- रोटी के रेशों में चेहरा दिखेगा,
- उजली सहर में रंग गहरा दिखेगा।
- सच्चे किस्सों पर झूठा मोल मिलेगा,
- बीते दिनों का रास्ता गोल मिलेगा।
- किसको मनाने के ख्वाब लेकर आये हो?
- घर पर इस बार क्या बहाना बनाये हो?
- रहने दो और बातें बढ़ेंगी,
- पहरेदार की त्योरियां चढेगीं।
- चलो हम कठपुतली बनकर देखें,
- जलते समाज से आँखें सेंके।
- हाथों की लकीरों में उलझ जाएगा,
- हमें बचाने भी कोई हमसा ही आएगा।
- फिर ना निकले कोई सिरफिरा,
- तमाशबीनों का मज़ा किरकिरा।
- कुछ तो मन बनाना पड़ेगा,
- नहीं तो अपना कर्ज़ा बढ़ेगा।
- चाल चलकर देख ही लो...
- हाथ तो दोनों सूरत में मलना पड़ेगा।
- =======
- #ज़हन
- One of the Introductory poems by yours truly - Ibadat Ishq ki (Book) by Vikas Durga Mahto
- Posted by Mohit Sharma at 3:31 PM
- Email This
- BlogThis!
- Share to Twitter
- Share to Facebook
- Share to Pinterest
- Labels: Art, Book, Life, Mohitness, Poems, Published, society
- Location: Lucknow, Uttar Pradesh, India
Add Comment
Please, Sign In to add comment