Mohit-Trendster

Paryatan ka Mahatva (Kids Moral Story) #mohitness

Jul 21st, 2019
137
0
Never
Not a member of Pastebin yet? Sign Up, it unlocks many cool features!
text 3.50 KB | None | 0 0
  1. Sunday, February 4, 2018
  2. बच्चों के लिए शिक्षाप्रद कहानी #1 - पर्यटन का महत्त्व (नींव पत्रिका में प्रकाशित)
  3.  
  4. <image>
  5. गुजरात स्थित गिर राष्ट्रीय उद्यान, वन्य अभ्यारण्य कई जीव-जन्तुओं को आश्रय देता है। वहाँ रहने वाले कुछ विद्वान जानवरों के बीच ज्ञान की होड़ थी। कोई किताबें पढता, कोई इंटरनेट पर खोजता तो कोई बड़े-बूढ़ों के साथ समय बिताता। हर विद्वान जानवर कई तरह से जानकारी हासिल करने की कोशिश में लगा रहता। हर वर्ष होने वाली विद्वानों की बैठक का समय था। सब विद्वान एक-दूसरे से अपना ज्ञान साझा करते और फिर सर्वसम्मति से विजेता की घोषणा की जाती थी। पिछले 12 वर्षों से भोला भालू सबसे बड़े विद्वान का खिताब जीत रहा था। इस बार भी विद्वानों की बैठक में भोला की जीत हुई। भोला मंच पर आया। उसने बताया कि वह इस प्रतियोगिता से संन्यास ले रहा है ताकि अन्य विद्वानों को अवसर मिल सके। साथ ही उसने अपनी जीत का राज बताया।
  6.  
  7. भोला - "जंगल के सभी विद्वान ज्ञान का भण्डार हैं। एक जैसे स्रोत होने के कारण सबकी जानकारी लगभग बराबर है। मेरी अतिरिक्त जानकारी और अनुभव के पीछे पर्यटन का हाथ है। मैं देश-विदेश के मनोरम स्थानों पर घूमने जाता हूँ। वहाँ रहने वाले जीवों से मिलता हूँ। उनका अलग रहन-सहन देखता हूँ। उनसे वहाँ प्रचलित कई बातें सीखता हूँ। इस तरह किताबी जानकारी के साथ मैं वास्तविक जीवन का अनुभव जोड़ता रहता हूँ। यही कारण है कि मैं इतने लम्बे समय से गिर का सबसे बड़ा विद्वान बन रहा था।"
  8.  
  9. समाप्त!
  10. Posted by मोहित शर्मा ज़हन at 7:06 AM
  11. Email This
  12. BlogThis!
  13. Share to Twitter
  14. Share to Facebook
  15. Share to Pinterest
  16. Labels: animals, Children, Fiction, Freelance Talents, Hindi, India, Magazine, Mohit (Trendster), Mohitness, moral story, Published, Story, मोहित शर्मा ज़हन
  17. Location: Noida, Uttar Pradesh, India
Add Comment
Please, Sign In to add comment