Mohit-Trendster

सिर्फ दस सवाल | लेखक मोहित शर्मा (ज़हन) #trendster

Mar 12th, 2015
312
0
Never
Not a member of Pastebin yet? Sign Up, it unlocks many cool features!
text 5.52 KB | None | 0 0
  1. सिर्फ दस सवाल | लेखक मोहित शर्मा (ज़हन) / Mohit Sharma Trendster #mohitness #trendy_baba
  2.  
  3. यह एक लेख या पोस्ट से ज़्यादा एक विनती है आप सभी से। देश और दुनिया इतने विस्तृत है कि हर स्थान के हर पक्ष की जानकारी रखना असंभव है। गूगल-इंटरनेट पर निर्भरता के कारण पहले जो थोड़ा बहुत ज़ोर देते थे वो भी नहीं देते। पर ऐसे कुछ पक्ष है जिनकी जानकारी ना होना चिंताजनक और शर्म की बात है। अक्सर लोगो से किसी विषय पर बात करते हुए दुख होता है कि अपने देश से जुड़े ज़रूरी मुद्दों पर अज्ञानता, अरुचि के भाव रखते है। इसी अरुचि और अज्ञान का लाभ ऊँचे ओहदों पर आसीन, राजनैतिक और सामाजिक रूप से शक्तिशाली लोग बरसो से उठाते आये है। लोगो को समझाने पर जवाब मिलता है कि अब दुनिया भर की बातों में क्या-क्या याद रखें, कहाँ-कहाँ सर खपायें? प्रकृति से एक औसत मनुष्य को इतना दिमाग मिला है कि उसमे अनेको ज्ञानकोष समां जायें। अड़चन ज्ञान की अधिकता की नहीं है, अड़चन है कि आम जनता का ध्यान कहाँ केंद्रित है। अब सीरियल्स, फिल्में, सेलेब्रिटीज़, मनोरंजन, खेलों में ध्यान रहेगा तो बाकी बातें अपने आप ज़हन से ओझल हो जायेंगी और यहाँ मतलब मनोरंजन आदि की आदतों को ख़त्म करना नहीं बल्कि उन्हें कम या संतुलित करना बाकी पहलुओं के अनुपात में क्योकि अगर आसाम, लक्ष्यद्वीप, केरला आदि राज्यों से कोई खबर आये तो वो किसी पराये देश से आई खबर प्रतीत ना हो। तो आप सभी से निवेदन है कि कम से कम इन 10 विषयों और सवालो पर अधिक से अधिक जानकारी लेकर खुद को जागरूक रखें, अपने आस-पास लोगो को भी जागरूक करें।
  4.  
  5. 1) - देश का वर्तमान नक्शा क्या है और कैसे कट-छंट कर वर्तमान रूप में आया ?
  6. 2) - भारत की आंतरिक भाषायी राजनीती। हिंदी से बाकी स्थानीय भाषाओं का घर्षण, अन्य भाषाओँ का आपस में घर्षण और उपजे दुष्परिणाम।
  7. 3) - 1947 से 1991 का लाइसेंस राज समय, जब सरकारी पाबंदियां अधिक थी। उस दौर में अन्य देशो से रिश्ते।
  8. 4) - किन देशो से हमारी सीमा साझा होती है और उनसे हमारे कैसे संबंध रहे है, चल रहे है? 5) - भारत के विभिन्न क्षेत्रों में फैली सामाजिक समस्याएँ।
  9. 6) - किन वस्तुओं, सेवाओं में भारत अग्रणी देशों में आता है (किन चीज़ों, स्थानो में सम्भावनाएँ है) और किन बातों में भारत दूसरे देशो पर निर्भर है ?
  10. 7) - भारत में जनसँख्या का किस अनुपात में बंटवारा किन धर्मो में है और उन धर्मो का उद्गम, विस्तार किस तरह हुआ?
  11. 8) - देश का युद्ध इतिहास।
  12. 9) - राजनैतिक पार्टियों का इतिहास।
  13. 10) - दुनिया के प्रमुख देशो के व्यावसायिक समीकरण।
  14.  
  15. वैसे तो महत्वपूर्ण विषय, बातें और भी बहुत है पर अधिकतर की धुरी यह विषय है। जय हिन्द!
  16.  
  17. - मोहित शर्मा (ज़हन)
  18. #mohitness #mohit_trendster #trendy_baba #bharat #india
Advertisement
Add Comment
Please, Sign In to add comment