Advertisement
Mohit-Trendster

मीडिया की जवाबदेही? - मोहित शर्मा (ज़हन)

Oct 5th, 2014
291
0
Never
Not a member of Pastebin yet? Sign Up, it unlocks many cool features!
text 5.17 KB | None | 0 0
  1. मीडिया की जवाबदेही?
  2.  
  3. मुंबई आतंकी हमले के बाद आंतरिक गलतियों को सुधारा गया, कई जाँचे बैठायी गयी। नौसेना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ अफसरों पर दंड लगाया पर हम एक दोषी घटक को दंडित करना या उस पर जवाबदेही सुनिश्चित करना भूल गए। हमले के बाद आतंकियों के पीछे तुरंत मीडिया वाले लाइव कवर करने लगे विभिन्न घटनास्थलों को।
  4.  
  5. *) - लाइव स्थिति क्या है? एक्सक्लूसिवपने के चक्कर मे कुछ बेवकूफ चैनल्स तो ज्ञात लिंक्स और जानकारी से जगह-जगह अर्धसैनिक बलों के पास मौजूद विकल्पों की भी विस्तार से चर्चा करने लगे।
  6.  
  7. *) - पिछले हमलो का कितना और कैसा असर हुआ। इसने एक मनोबल बढ़ाने वाली घुट्टी सा असर किया होगा। आगे क्या-क्या हो सकता है?
  8.  
  9. *) - पाकिस्तान से इन्हे मॉनिटर कर रहे और निर्देश दे रहे हेड्स को सटीक जानकारी मिलती रही।
  10.  
  11. इस गलती की वजह से देश के कितने ही नागरिको, पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों और एन.एस.जी. कमांडोज़ की जान गयी या वो गंभीर रूप से घायल हुए। एक ख़ास विजुअल मुझे याद है लाइव फीड बंद होने से पहले का। नरीमन पॉइंट (Chabad House) पर कमांडोज़ उतर रहें है हेलीकॉप्टर से और एक कमांडो द्वारा ऊपर का दरवाज़ा खोलने पर एक एक्सप्लोजन होता है शायद हैंड ग्रेनेड का, मुझे नहीं पता उसके बाद क्या हुआ, लाइव रिले कट गया। भगवान करे वो कमांडो ज़िंदा हो।
  12.  
  13. यह सिलसिला कुछ घंटे बाद सुरक्षा अधिकारीयों, सरकार के कहने पर चैनल्स द्वारा बंद किया गया। मेरा पहला सुझाव इन चु#*यो को ये है की अपनी डिग्रियां टॉयलेट पेपर की जगह इस्तेमाल कर लें कुछ दिन, जब पता है इन लोकेशंस पर क्राइसिस चल रहा है तो ज़रूरी है वहीँ कैमरा लगाये रखा जाये? दूरदर्शन स्टाइल में भी कवर किया जा सकता था जिसमे सुरक्षा विकल्प पर चर्चा, लाइव विजुअल्स कम रहते और टैलिप्राम्प्टर रिपोर्ट ज़्यादा रहती, या कैमरा एंगल्स अलग रहते जिनके साथ कुछ तस्वीरों को फ़्लैश किया जा सकता था।
  14.  
  15. क्या इस जान-माल की ज़िम्मेदारी लेगा मीडिया जो सबको कठघरे में खड़ा करने को उतावला रहता है? क्या मीडिया उन परिवारो को भरपाई कर पायेगा जिनका सब कुछ उनके कुछ मिनट्स की फ़ुटेज की बलि चढ़ गया? यह तो एक उदाहरण भर है प्रिंट मीडिया, टी वी, इंटरनेट पर गलत रिपोर्टिंग अक्सर हो जाती है पर दूसरो के फिसल जाने तक पर सवाल करने वाले अपनी गलतियों को मानने तक का जिगर नहीं रखते। थू है तुम्हारी पहुँच पर और थू है तुम्हारे एक्सक्लूसिवपन पर।
  16.  
  17. - मोहित शर्मा (ज़हन)
  18.  
  19. #mohitness #trendster #trendybaba #freelancetalents
Advertisement
Add Comment
Please, Sign In to add comment
Advertisement