Advertisement
Guest User

Twitter++

a guest
Oct 27th, 2016
111
0
Never
Not a member of Pastebin yet? Sign Up, it unlocks many cool features!
text 1.09 KB | None | 0 0
  1. मै दहशतगर्द था मरने पे बेटा बोल सकता है।
  2. हुकूमत के इशारे पे तो मुर्दा बोल सकता है॥
  3.  
  4. यहाँ पर नफरतो ने कैसे-कैसे गुल खिलाये हैं।
  5. लुटी अस्मत बता देगी दुपट्टा बोल सकता है॥
  6.  
  7. हुकूमत की तवज्जो चाहती है ये जली बस्ती।
  8. अदालत पूछना चाहे तो मलबा बोल सकता है॥
  9.  
  10. कई चेहरे अभी तक मुँह जबानी याद है इसको।
  11. कहीं तुम पूछ मत लेना ये गूँगा बोल सकता है॥
  12.  
  13. बहोत सी कुर्सिया इस मुल्क मे लाशों पे रक्खी है।
  14. ये वो सच है जिसे झूठे से झूठा बोल सकता है॥
  15.  
  16. मुनव्वर राना
Advertisement
Add Comment
Please, Sign In to add comment
Advertisement